फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Garbage scavengers picked up on Saturday

सफाईकर्मियों ने शनिवार को नहीं उठाया कूड़ा

Sat, 06 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sat, 06 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Garbage scavengers picked up on Saturday
शुक्रवार शाम से ही सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे थे। शनिवार सुबह भी सफाईकर्मी काम पर नहीं आए तो लोग चिंतित हो उठे। सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्हें इस बात की आशंका है कि उनके काम पर जाने पर कसबे के लोग उनके साथ मारपीट कर सकते हैं। इस खौफ को लेकर पालिका प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपकर सुरक्षा के प्रबंध करने की मांग की। भीषण गर्मी में सफाई न होने से जगह जगह गंदगी के अंबार लगे रहे। वाशिंदो व तीर्थ यात्रियों को गदंगी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने पालिका से सफाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन



पालिका अध्यक्ष बोले नो वर्क नो पे
सोरों की पालिकाध्यक्ष अर्चना पप्पी यादव ने कहा कि तीर्थ नगरी में हर समय बाहरी क्षेत्रों के श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। सफाई का कामकाज ठप कर श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया जा रहा है। यह उचित नहीं है। सफाईकर्मियों से काम पर लौटने को कहा। स्पष्ट किया कि सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे तो नो वर्क नो पे के तहत वेतन कटौती की जाएगी।
विज्ञापन



दोनोें पक्षों के खिलाफ बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
तीर्थ नगरी में शुक्रवार को वाल्मीकि और ब्राह्मण समाज के बीच हुए विवाद में पुलिस ने बलवे की धाराओं में दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन को शुक्रवार को ही गिरफ्तार किया था। अज्ञात लोगों को चिह्नित करने का काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब हो कि वाशिंदे प्रदीप की ओर से दर्ज प्राथमिकी में सुशील, हरी सिंह, रामदास, शंकरलाल, अर्जुन, नरेश, जगदीश, राकेश और 40 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं सफाईनायक सुशील की तहरीर पर प्रदीप, अंकुर, योगेश, सुभाष, रामू, अनिल, राजीव, ओम, विमल, दयाल और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज किया। सोरों कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने को  लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed