फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ganpati adorned with a golden crown and earrings; chants of 'Jai' resounded.

Etah News: स्वर्ण मुकुट-कुंडल से सजे गणपति, लगे जयकारे

Sat, 19 Sep 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 19 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ganpati adorned with a golden crown and earrings; chants of 'Jai' resounded.
अवागढ़़ में गणेश जी का पूजन करती महिलाएं। स्रोत स्वयं
अवागढ़। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुन्हैरा स्थित देवता महाराज मंदिर में चल रहे 12 दिवसीय गणेश महोत्सव के छठवें दिन शनिवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री वरद वल्लभ महागणपति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाआरती की। इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ, जिसमें महिलाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान भगवान श्री महागणपति का विशेष श्रृंगार किया गया। लाल वस्त्रों के साथ स्वर्ण मुकुट और कुंडल धारण कराए गए। मस्तक पर सजे ओम के तिलक से भगवान का स्वरूप और आकर्षक नजर आया। विशेष शृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

दिनभर मंदिर परिसर गणपति के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पिंकी राना, किरन आमौरिया, सरोज राना, नंदिनी राना, बंदना, अंजू राना, कमलेश राना, बृजेश राना, रुचि, निधि, सीमा, नीतू, गुनगुन, सलोनी तोमर, मीनू, पारुल चौहान, दुर्गेश राना, राधा राना, अतेंद्र तोमर, शिव प्रताप राना, श्यामवीर राघव, प्रमोद सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed