फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gangster Nexu, accused in 17 cases, arrested before he could distribute the stolen goods.

Etah News: चोरी का माल बांटने से पहले ही 17 मुकदमों का आरोपी गैंगस्टर नेक्सू गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Gangster Nexu, accused in 17 cases, arrested before he could distribute the stolen goods.
एटा। नयागांव थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल और सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी नेक्सू उर्फ सूरज पर एटा, मैनपुरी और कन्नौज जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नयागांव पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर चोर चोरी के सामान का बंटवारा करने के लिए रजपुरा गांव स्थित खंडहर बारातघर के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और नेक्सू उर्फ सूरज (पुत्र रामप्रकाश) व उसके साथी विमलेश (पुत्र फूल सिंह), दोनों निवासी रजपुरा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी झाले, अंगूठी, करधनी और एक जोड़ी पायल बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत पीड़ित (वादी) को मौके पर बुलाकर सामान दिखाया, जिसने सभी वस्तुओं की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि करीब ढाई महीने पहले उन्होंने नयागांव के रामनगर स्थित एक मकान में रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी नेक्सू उर्फ सूरज आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ एटा, मैनपुरी और कन्नौज के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, चोरी की बरामदगी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed