फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gangster action on two including the leader of Lifafa gang

Etah News: लिफाफा गैंग के लीडर सहित दो पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 02 May 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 02 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gangster action on two including the leader of Lifafa gang
एटा। शहर के आगरा रोड स्थित पुष्पांजलि वाटिका के पास से कार में बैठाने के बाद शिक्षामित्र को लूटने वाले लिफाफा गैंग के लीडर सहित दो पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। एक दिल्ली और दूसरा अलीगढ़ का रहने वाला है। इनका गैंग प्रदेश के बाहर भी सक्रिय रहकर लूट की वारदातें करता था। थाना प्रभारी कोतवाली देहात सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गैंगलीडर शिव कुमार निवासी त्रिलोकपुरी मयूर विहार फेस द्वितीय पूर्वी दिल्ली हाल निवासी मेंडू हाथरस और साहुल उर्फ सुनील निवासी नगला कलार थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। शिव कुमार और सुनील ने 5 नवंबर 2022 को शिक्षामित्र प्रसून कुमारी को लिफाफा देकर जेवरात लूट लिए थे। शिक्षामित्र को लूटने के बाद भगवान विष्णु महाविद्यालय आगरा रोड पर छोड़ गए थे। बाद में शिक्षामित्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को गैंग की तलाश थी। 23 नवंबर 2022 को पुलिस मुठभेड़ में जावड़ा नहर झाल गोपालपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया था। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। अनैतिक रूप से आर्थिक लाभ कमाने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed