फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ganga for bathing, pilgrims descended on New Moon

अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Thu, 01 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 01 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ganga for bathing, pilgrims descended on New Moon
अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
भाद्रपद अमावस्या पर गुरुवार को गंगा के कछला, हरिपदी, लहरा, सहवाजपुर, ईस्माइलपुर, कादरगंज गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए। तीर्थ नगरी में गृह जनपद के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। हरि पदी के तट पर अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजा कराई। गंगा स्नान कर तीर्थपुरोहितों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी। संत आश्रमों में जाकर साधु सन्यासियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। हरिपदी की परिक्रमा कर मंदिरों में देवदर्शन किए। बाला जी दरबार, द्वारिकाधीश, सोमेश्वर, बटुकनाथ, योगेश्वर, वराह मंदिर, पंचमहाशक्ति, 84 घंटे वाली माता आदि में दर्शन के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कछला गंगा घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। घंटे घड़ियालों की आवाज के बीच गंगा मैया के जयकारे वातावरण को धनमय बनाए रहे। अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन


छप्पन भोग लगाकर आरती उतारी
सोरों। तीर्थनगरी में मथुरा के स्वर्णकार समाज ने गंगा मैया का भव्य छप्पन भोग लगाकर आरती उतारी। पं. हरीप्रकाश बडगैंया ने मां गंगा का अभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह वर्मा, कैलाशचंद्र, शिवराम सोनी, सोनू वर्मा, राम बाबू, रामसरन वर्मा, बॉबी, लोकेश, अंकित, विनोद वर्मा, पवन वर्मा, निखिल दीक्षित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed