फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ganga Dussehra Hari devotees took a dip in the STEP

गंगा दशहरा : हरि की पैड़ी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Thu, 28 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 28 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
सोरों में मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया गया। हरि की पैड़ी, श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। साधु संतों तीर्थपुरोहितों को दान दक्षिणा देकर मंदिरों में दर्शन किए। हरिपदी की परिक्रमा लगाकर प्रसाद बांटा। गंगा घाटों पर हर हर गंगे के जयकारे तथा घंटो और शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालु दिन भर गंगा मैया का गुणगान करते रहे। समाज सेवियों ने प्याऊ लगाकर लोगों को ठंडा जल और शर्बत पिलाया। श्रद्धालुओं ने वराह मंदिर, द्वारिकाधीश, सिद्ध हनुमान, पंचमहाषक्ति, 84 घंटे वाली मां, सोमेश्वर, रघुनाथजी, बालाजी आदि मंदिरों पर देव प्रतिमाओं के दर्शन किए। सिद्ध गणेश मंदिर पर होड़लपुर के श्रद्धालु भक्तों द्वारा यज्ञ अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



गंजडुंडवारा में गंगा दशहरा कादरगंज घाट पर हर्षोउल्लास के साथ धार्मिक वातावरण में मनाया गया। हजारों श्रद्वालुओं ने गंगा अवरण दिवस पर पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। मौनी बाबा आश्रम के महंत जैरामदास ने कहा कि इस दिन को गंगा मैया का अवतरण हुआ था। गंगाघाट पर श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्नान के बाद गरीबों को दान तथा भूखों को भोजन कराया गया। महिलाओं ने गंगा की पूजा कर दीप दान भी किया। स्नान के बाद नौका विहार का भी आनन्द लिया।
विज्ञापन



पटियाली में गंगा दशहरा के पर्व पर कादरगंज गंगा घाट, बूढ़ी गंगा एवं शहबाजपुर, नरदोली गंगा घाटों की ओर उमड़ पड़ा। गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा मइया में डुबकी लगाकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर प्रसाद वितरण किया। यातायात नियंत्रण के लिए थानाध्यक्ष सहसवीर सिंह पुलिस बल सहित तैनात रहे। गंगा घाट पर तहसीलदार मनोज कुमार और नायब तहसीलदार ने शहबाजपुर गंगा घाट पर पहुंचकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरि की पैड़ी मेले से श्रद्धालुओं ने की खरीदारी
गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर हरि की पैड़ी के घाटों के सामने मेला लगा हुआ था। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने इन दुकानों से खरीदारी की। खेल के सामान, गृहोपयोगी वस्तुएं, धार्मिक तस्वीरें आदि की खरीदारी की गई। खाने पीने के सामानों की हथठेलों पर चाट पकोड़ी व आइसक्रीम का लुत्फ बच्चे और महिलाएं ले रहे थे।

पुुलिसकर्मियों ने प्याऊ लगाकर ठंडा शर्बत पिलाया
गा दशहरा पर गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं को पुलिस ने ठंडा शर्बत पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत मिली। कस्बे में अन्य स्थानों पर भी समाजसेवियों ने ठंडे शर्बत की प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं में शर्बत बांटा।


जगह-जगह लगे प्याऊ
गंगा दशहरा पर्व के चलते विभिन्न मार्गो पर धर्मप्रेमियों ने ठंडा जल व शर्बत  पिलाया। सिकंदरपुर वैश्य, बंगशनगर, चाकरपुर, रपुरा, आदि गांवों के ग्रामीणों ने सड़क किनारे टैंट लगाकर श्रद्धालुओं को रोक-रोकर ठंडा शर्बत पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed