फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   funeral of BSF jawan was held with military honors in Etah After his death in Jammu

UP News: गांव में पहुंचा बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर... तो रो पड़ा पूरा गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

Sun, 22 Sep 2024 06:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 06:30 PM IST
सार

जम्मू में चुनाव ड्यूटी के बाद लौटते समय बस खाई में गिरने से बीएसएफ जवान जान चली गई। वह जिले के मलावन थाना क्षेत्र के गांव अयार के रहने वाले थे। रविवार को गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। 

विज्ञापन
funeral of BSF jawan was held with military honors in Etah After his death in Jammu
बीएसएफ जवान सुखवाशी लाल, अंतिम दर्शन को लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। खाई में बस गिरने से उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले बीएसएफ जवान सुखवाशी लाल की जान चली गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव में पहुंचा। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए और अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


थाना मलावन के गांव अयार निवासी रक्षपाल सिंह ने बताया कि छोटे भाई सुखवाशी लाल (50) वर्तमान में बीकानेर में तैनात थे। जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 17 सितंबर को कराने के बाद दूसरे चरण के लिए सैन्य वाहन से जा रहे थे। 

विज्ञापन

शुक्रवार को रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे खाई में जा गिरा। इसके चलते सुखवाशी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक राहत टीम पहुंची इनकी सांसें थम गईं। रविवार सुबह इनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा। यहां सैन्य सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार किया गया। 
 

funeral of BSF jawan was held with military honors in Etah After his death in Jammu
सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया - फोटो : संवाद
आसपास के गांव के सैकड़ों लोग बलिदानी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बताया कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा। हम शासन-प्रशासन से मांग करेंगे, जो भी सुविधाएं या लाभ एक बलिदानी के परिवार को मिलने चाहिए, सुखवाशी लाल के परिजन को मिलें।
 
विज्ञापन

बड़े भाई भी हैं बीएसएफ में जवान

रक्षपाल सिंह ने बताया कि हम पांच भाई हैं। इनमें से सुखवाशी लाल तीसरे नंबर के थे। इनसे छोटे भाई की मौत हो चुकी है। सुखवाशी लाल से बड़े भाई अजयपाल भी बीएसएफ में जवान हैं। दोनों भाइयों की बचपन से ही सेना में नौकरी करने की चाह थी। इसी कारण 1999 में वह बीएसएफ में भर्ती हो गए थे।
 

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सुखवाशी लाल के तीन बच्चे हैं। उनके सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी पूनम ने बताया के उनके दो बेटे लकी, सागर और एक पुत्री मीनू है।

यह भी देखेंः- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed