{"_id":"65c4d694b77daf5e1108d8b6","slug":"frightened-the-police-station-in-charge-informed-the-higher-authorities-about-the-matter-etah-news-c-163-1-sagr1017-112395-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छुट्टी न मिलने पर आरक्षी ने खुद को गोली मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छुट्टी न मिलने पर आरक्षी ने खुद को गोली मारने की दी धमकी
Thu, 08 Feb 2024 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन में स्थानांतरण पर आरक्षी ने बुधवार को आमद कराई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह छुट्टी के लिए थाना प्रभारी को आवेदन दे दिया। थाना प्रभारी ने छुट्टी देने से इन्कार कर दिया तो आरक्षी ने खुद को गोली से उड़ाने की धमकी दे डाली। इसके बाद थाना प्रभारी घबरा गए और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। बाद में 14 दिन की छुट्टी मंजूर होने पर आरक्षी चला गया।
सीओ सकीट संजय सिंह ने बताया कि आरक्षी भंवर सिंह ने बुधवार को ही थाना मलावन पर आमद कराई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा के समक्ष 12 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया। थाने पर 2-4 दिन रुकने के बाद छुट्टी लेने की बात थाना प्रभारी ने कही तो आरक्षी भड़क गया और खुद को गोली मारकर उड़ाने की धमकी देने लगा। इसकी जानकारी मुझे भी दी गई। साथ ही एएसपी को थाना प्रभारी ने बताया।
सीओ सकीट का कहना है कि आरक्षी का व्यवहार बेहद खेदजनक रहा है। विभागीय नियमों की अवहेलना कर आत्महत्या करने की धमकी दी गई है। आरक्षी तीर्थयात्रा पर जाने के लिए 12 दिन की छुट्टी मांग रहा था। बाद में एएसपी ने 14 दिन की छुट्टी देकर भेज दिया है। आरक्षी की विभागीय जांच भी की जाएगी।