{"_id":"65789ce2f1fb4f322c0fe453","slug":"friday-sets-on-15th-shehnai-will-not-be-played-for-a-month-etah-news-c-163-1-eta1001-9580-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 15 को शुक्र अस्त, एक माह नहीं बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 15 को शुक्र अस्त, एक माह नहीं बजेगी शहनाई
Tue, 12 Dec 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
एटा। विवाह की तैयारियोें में जुटे लोगों को एक माह का समय और मिल जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. गिरजेश पचौरी ने बताया कि 15 दिसंबर को शुक्र अस्त हो रहे हैं। 16 दिसंबर से खर मास प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद एक माह तक शहनाई नहीं बजेगी। ज्योतिषाचार्य सतेंद्र दीक्षित ने बताया कि साल 2024 में 15 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद मई और जून माह में भी शुक्र के अस्त होने से दो माह विवाह नहीं होंगे। जुलाई में मांगलिक कार्य शुरू होंगे। जनवरी माह में विवाह के 9 शुभ मुहूर्त हैं। वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा सहालग फरवरी और नवंबर में हैं।
दोनों ही महीनों में कुल 11-11 दिन शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई और दिसंबर में भी विवाह के लिए 6-6 शुभ मुहूर्त हैं। मार्च महीने में 10 दिन सहालग के रहेंगे। सबसे कम सहालग अप्रैल माह में हैं। इस महीने केवल पांच दिन ही शहनाई की गूंज सुनाई देगी।