{"_id":"5f26f9a78ebc3e24222e0a4f","slug":"fraud-etah-news-agr4532306192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: मस्जिद बनवाने के नाम पर 3.5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: मस्जिद बनवाने के नाम पर 3.5 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव मोहनपुर में सात लोगों पर मुस्लिमों को गुमराह करके मस्जिद बनवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। जब मस्जिद नहीं बनाई गई तो लोगों ने उनसे रुपये लौटाने की बात कही। इसके बाद पता चला कि कब्रिस्तान की जमीन का बैनामा मस्जिद के नाम कराकर कब्जा कर लिया गया है।
गांव मोहनपुर निवासी बबलू उर्फ बल्लू पुत्र शरीफ खां का आरोप है कि गांव के ही सात लोगों ने समाज के लोगों से षड्यंत्र के तहत मस्जिद बनाने के नाम पर तीन लाख 50 हजार रुपये एकत्रित किए। वर्ष 2016 से लेकर अब तक मस्जिद के नाम पर ठगी की जाती रही।
आरोप है कि एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद निर्माण कराने के लिए बैनामा कराकर कब्जा कर लिया है। इंस्पेक्टर क्राइम रामऔतार सिंह ने बताया है कि मस्जिद बनवाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।