{"_id":"5f1c777d8ebc3e63865e355f","slug":"fraud-etah-news-agr4520532147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के बाद बीमा के छह लाख रुपये मिले धोखाधड़ी से निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के बाद बीमा के छह लाख रुपये मिले धोखाधड़ी से निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पति की मौत के बाद मिले बीमे के छह लाख रुपये अधिवक्ता और देवर ने षड्यंत्र रचकर खाते से निकाल लिया। जानकारी पर पीड़िता ने अधिवक्ता सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव दाउदगंज निवासी अंतू देवी पत्नी गोविंद के पति की विगत 25 जनवरी 2019 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद अंतू देवी ने हादसे का क्लेम किया तो बीमा की धनराशि उसके खाते में आ गई। आरोप है कि एक्सीडेंटल बीमा की पैरवी करने वाले अधिवक्ता के साथ देवर बालकराम ने साजिश रची और खाते से छह लाख रुपये पार कर लिए।
इसमें ससुर भी शामिल थे। जानकारी पर अंतू देवी ने देवर से रकम लौटाने को कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में अंतू देवी ने अधिवक्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि महिला की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं थाना अलीगंज में मनोज मिश्रा पुत्र रामबाबू निवासी कैनाल रोड गंजडुंडवारा जिला कासगंज ने प्रखर गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता निवासी अलीगंज के खिलाफ फर्जी तरीके से चेकबुक जारी कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं कोतवाली नगर में यश वार्ष्णेय पुत्र राजू निवासी एमपी नगर से फोन पर आरोपी ने कोड पूछकर उसके खाते से 99 हजार 279 रुपये निकाल लिए। जानकारी परी यश वार्ष्णेय ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।