फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four students returning after taking the intermediate examination were injured in an accident.

Etah News: इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र-छात्राएं हादसे में घायल

Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four students returning after taking the intermediate examination were injured in an accident.
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के तरगमा तिराहे पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगला खंगार निवासी सौरभ, शिवानी, वंदना तथा तरगमा निवासी छाया इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तरगमा तिराहे के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिससे चारों घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी रेफर कर दिया जहां उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी जैथरा रितेश ठाकुर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया था जहां से दो की गंभीर हालत के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed