{"_id":"69a47dfa75c97d326504e387","slug":"former-councilor-injured-in-accident-dies-etah-news-c-163-1-eta1003-147133-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हादसे में घायल पूर्व सभासद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हादसे में घायल पूर्व सभासद की मौत
Sun, 01 Mar 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सभासद राशिद कुरैशी का फाइल फोटो
निधौलीकलां। एक सप्ताह पूर्व अमांपुर-सहावर मार्ग पर हुए हादसे में घायल हुए कस्बे के पूर्व सभासद राशिद कुरैशी की शनिवार की रात को मौत हो गई। पूर्व सभासद की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है, परिवार की देखभाल करने वाले वह अकेले व्यक्ति थे।
हादसे का शिकार हुए राशिद कुरैशी एक सप्ताह पहले सोमवार को पत्नी के साथ बाइक से ससुराल सहावर गए थे। ससुराल से वापस आते समय अमांपुर क्षेत्र में एक जीप और ट्रैक्टर की हुई आमने-सामने की टक्कर की चपेट में आ गए थे। हादसे में घायल गंभीर हालत में राशिद को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार की रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। कस्बे के मोहल्ला नेपाली निवासी राशिद पशु व्यापारी थे, उनके नौ बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी का रिश्ता तय हो चुका है, जिसकी तीन माह बाद शादी होना तय थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल
अलीगंज। अमरौली–रतनपुर मार्ग पर एक बाइक के पीछे से टक्कर मारने पर साइकिल सवार ब्रजपाल सिंह घायल हुए हैं। घायल बुजर्ग साइकिल से फरसोली रिश्तेदारी में गए थे, जहां से वापस आ रहे थे। वापस आते समय गांव अमरौली के पास बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार भाग गया, घायल बुजर्ग को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉ. शक्ति सिंह ने कहा हालत गंभीर होने पर घायल बुजर्ग को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
--
सड़क हादसे में 5 बाइक सवार घायल
एटा। जिले में अलग अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत निधौली रोड पर सुनील और विक्की एक ही बाइक पर एटा से जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान बाइक फिसल गई जिससे दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पवांस पर दो बाइक की भिड़ंत में तीन घायल हो गए।
हृदेश पुत्र भीकम सिंह (16) निवासी दलेलपुर पवांस से अपने गांव जा रहा था। वहीं दूसरी ओर से आ रही बाइक पर संजय पुत्र मुकेश बाबू (20) और रामदेवी पत्नी मुकेश बाबू (40) निवासी शेखपुरा थाना बागवाला एटा आ रहे थे। पवांस पर दोनों बाइक में भिडंत हो गई जिससे तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।