{"_id":"62b20309ae8e0e029b2fe75e","slug":"former-chairman-threatened-a-provincial-member-of-bjp-scheduled-front-etah-news-agr537566566","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रांतीय सदस्य को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चेयरमैन ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रांतीय सदस्य को धमकाया
विज्ञापन
राकेश गांधी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। सपा नेताओं के साथ ही नगर पालिका एटा के पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी भी निशाने पर आ गए हैं। उनके इंटर कॉलेज पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की जा चुकी है। अब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के एक प्रांतीय सदस्य ने उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जमीन न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शहर के मोहल्ला श्यामनगर निवासी शिवरतन दिवाकर भाजपा में अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्य समिति में सदस्य हैं। उन्होंने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश गांधी सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनकी पैतृक जमीन गांव घिलौआ में है। जिस पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था, जिसकी पैमाइश कराई गई। जिसमें पूर्व चेयरमैन के कॉलेज में ग्राम सभा की डेढ़ बीघा जमीन पाई गई। पांच जून को प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध निर्माण को तोड़ दिया।
आठ जून को पूर्व चेयरमैन ने रात साढ़े नौ बजे के करीब कचहरी के पास बने आंबेडकर मार्केट से अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जिसमें चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति बैठे हुए थे। पूर्व चेयरमैन ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। कहा कि तेरी वजह से मेरा कॉलेज टूटा है। अपने पिता से कहकर दो बीघा जमीन का बैनामा करा दे। नहीं तो परिवार सहित अंजाम भुगतने को तैयार रहे। अगर बैनामा नहीं किया तो बच्चों से हाथ धो बैठेगा। इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली नगर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।