फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Former BJP MLA was cheated of lakhs by making voice of LK Advani in Etah

पूर्व भाजपा विधायक से ठगीः लालकृष्ण आडवाणी की आवाज निकालकर फोन किया, घर आया ले गया पांच लाख, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 12 Mar 2023 01:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 01:31 PM IST
सार

एटा में पूर्व भाजपा विधायक से लाखों रुपये की ठगी की गई। यह ठगी उनके ही पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की आवाज निकालकर की गई। खुलासा होने पर सभी के होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
Former BJP MLA was cheated of lakhs by making voice of LK Advani in Etah
लालकृष्ण आडवाणी की आवाज निकालकर ठगी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की आवाज निकालकर पूर्व भाजपा विधायक से लाखों की ठगी की गई। जानकारी हुई तो पूर्व विधायक के होश उड़ गए। उनकी तरफ से थाना अवागढ़ में ठग के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक मिथलेश अंगरिया ने बताया कि 14 दिसंबर 2012 को उनके पास एक फोन आया। सामने से बात करने वाला वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की आवाज में बात कर रहा था। उसने शैक्षिक सहयोग के लिए पांच लाख रुपये सहयोग देने की बात कही। इसके बाद जयप्रकाश यादव, निवासी रेजुआ घर आया। फोन पर बातचीत के अनुसार पांच लाख रुपये ले गया।

विज्ञापन

खुलासा होने पर पैसे लौटाने की बात कही

बताया कि काफी समय बाद मेरी और मेरे पति पति कुबेर सिंह की आडवाणी से मुलाकात हुई तो उन्होंने कोई भी कॉल करने से इंकार कर दिया। इसके बाद ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर पैसे लेने वाले को बुलाया गया। उससे पूरी बात पूछी गई तो उसने ठगी करने की बात स्वीकारी। साथ ही पैसा लौटने का वादा किया। उसने दो चेक दिए, यह दोनों बाउंस हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

इसके बाद उसने पैसे नहीं दिए। इस पर आरोपी जयप्रकाश यादव और इसके पिता रमेशचंद्र के खिलाफ षड्यंत्र के तहत ठगी करने के मामले की तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष फूलचंद ने बताया कि पूर्व विधायक के साथ ठगी हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed