फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   For 200 rupees , killing two

200 रुपये ने ली दो लोगों की जान

Sat, 07 Mar 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 07 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव लुहारी गबी में 200 रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद ने दो लोगों की जान ले ली। गोली से अलीम मुस्तकीम की मौत के बाद इस पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के माहिर अली को कुल्हाड़ी से हमला कर मार दिया। वहीं गोली लगने से दो लोग घायल भी हुए हैं। गांव में पीएसी तैनात कर दी है।
विज्ञापन



थाना के गांव लुहारी गबी निवासी जमां खां के पुत्र शाहिद अली की गांव में ही परचून की दुकान है। बताते हैं कि गांव के ही अलीम मुस्तकीम के परिवार के अकरम पर शाहिद के 200 रुपये उधार थे। इसे लेकर शुक्रवार सायं दोनों का झगड़ा हो गया। एकत्रित लोगों ने समझा-बुझाकर उस समय तो मामला शांत कर दिया, लेकिन शनिवार सुबह दोनों पक्ष के लोग एक बार फिर इकट्ठा हो गए। कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली अलीम मुस्तकीम के सीने में जा लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इशकाल घायल हो गया। अलीम की मौत के बाद दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। इसी दौरान मृतक पक्ष के लोगों ने एकत्रित होकर शाहिद के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन



आरोप है कि भीड़ ने घर में तोड़फोड़ करते हुए घरों में रखे जेवर, बाइक, ट्रैक्टर आदि सामान लूट लिया। तभी इन लोगों की नजर शाहिद के भाई माहिर पर पड़ी। वह पड़ोसी के घर छिपा हुआ था। उन लोगों ने घर में घुसकर माहिर अली को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। दोनों पक्ष के लोग आक्रोशित थे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को शांत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसएसपी एसके वर्मा, सीओ शमशेर सिंह ने तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक माहिर अली के भाई शाहिद अली ने 17 नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मृतक अलीम मुस्तकीम की पत्नी शायना बेगम ने पंचायत चुनाव के दौरान वोट न देने के चलते हत्या की रिपोर्ट चार नामजदों के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से तीन लोगों को पकड़ लिया है। एसएसपी एसके वर्मा का कहना है कि फिलहाल गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मामला रुपयों के लेन-देन का बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed