फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow-up: Mother-in-law and father-in-law arrested on dowry death charges

Etah News: फाॅलोअपः दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Follow-up: Mother-in-law and father-in-law arrested on dowry death charges
अलीगंज। क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में नव विवाहिता शिवानी की मौत के मामले में उसकी मां रजनी ने थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई की भनक पर शिवानी का पति दीपक और उसका छोटा भाई गुरमीत फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतका शिवानी की मां रजनी ने बताया तीन माह पहले उन्होंने बेटी की शादी अकबरपुर कोट निवासी दीपक से की थी जो दिल्ली में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करता है। आरोप है शादी के बाद से ही दहेज में मोटर साइकिल की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की मां की तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दीपक के पिता जयदेव और मां को गिरफ्तार कर लिया। जयदेव ने शनिवार की सुबह शिवानी के कमरे का दरवाजा न खुलने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़कर छत से लटक रहे शिवानी के शव को उतारा था।
विज्ञापन

जयदेव ने ही शिवानी की मौत की खबर उसके मायके और दिल्ली में रह रहे बेटे दीपक को दी थी। कार्रवाई की भनक लगने पर दीपक गांव नहीं पहुंचा और उसका भाई गुरमीत भी भाग गया। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने बताया शिवानी की मौत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है। साथ ही दोनों आरोपी की गिरफ्तारी को तलाश की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना ही आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed