{"_id":"17817289f4fa3a84f26915b5474e68c9","slug":"fog-can-not-find-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन-कोहरे से नहीं मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन-कोहरे से नहीं मिल रही राहत
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 26 Dec 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड और कोहरे का कहर थम नहीं रहा। कुछ देर के लिए बादलों की बाहर निकलने वाले सूर्यदेव भी राहत नहीं दे पा रहे। सुबह शाम की गलन से लोग परेशान हैं।
सर्दी में आए दिन कम हो रहे तापमान से लोग सिहर रहे हैं। आठवें दिन भी गलन-ठिठुरन से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। शुक्रवार का दिन भी ठंड के नाम रहा। सुबह को छाए कोहरे से दिनचर्या प्रभावित रही। वाहन फर्राटे नहीं भर पा रहे। सुबह के समय बड़े वाहन भी रेंगते हुए दिखाई दिए। रात को ट्रेन व ब से यात्रा करने वाले यात्री घंटों देरी से गंतव्य को पहुंचे। दोपहर को चमके सूर्यदेव को देखकर लोगों को राहत मिली। लेकिन चटक धूप न मिलने से मायूस रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। अभी तक ठंड से चार मौतें भी हो चुकी हैं। वहीं दर्जनों लोग हृदय रोग एवं हार्ट अटैक की चपेट में हैं। कई लोग तो बाहर उपचार कर रहे हैं।
11 बजे खुल रहे बाजार
ठंड के चलते दिन और छोटा हो रहा है। काम ही नहीं कारोबार के घंटे भी घट गए हैं। राज-मजदूर नौ बजे से पहले नहीं पहुंच रहे। वहीं पांच बजे से पहले ही काम बंद कर रहे हैं। ऐसे में छह घंटे ही काम हो पा रहा है। बारह घंटे खुलने वाले बाजार भी सात घंटे तक ही खुल रहे हैं।