{"_id":"65797726cefef4734c052d83","slug":"five-year-old-innocent-died-in-collision-with-private-bus-in-etah-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निजी बस ने पांच वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निजी बस ने पांच वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; घर में मची चीख पुकार
Wed, 13 Dec 2023 02:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:58 PM IST
सार
एटा में निजी बस ने पांच वर्षीय मासूम को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Etah News: निजी बस ने पांच वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की सुबह निजी बस की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित ठंडी सड़क पर प्राइवेट बस की टक्कर लगने से फिरोजाबाद के पांच साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था तभी हादसा का शिकार हो गया। जबकि मंगलवार को हादसा में घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
जिला फिरोजाबाद स्थित शहर के मोहल्ला कश्मीरी गेट निवासी कल्लू खां के पुत्र अल्फैज (5) की बस की टक्कर लगने से मौत हुई है। भाई अरशद ने बताया कि मां नशरीन के साथ अन्य परिजन गंजडुंडवारा निवासी मौसी शमीम की बेटी शिल्वी की शादी में शामिल होकर प्राइवेट बस से एटा तक आए थे। ठंडी सड़क पर बस से उतरे ही थे तभी चालक ने तेजी व लापरवाही से आगे बढ़ा दिया। इसकी टक्कर लगने से भाई को गंभीर चोटें आईं, आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित गांव ससौतिया जगदीश जाने वाले मार्ग के पास पैदल जा रहे विनोद कुमार (54) निवासी जानीपुर को मंगलवार की शाम करीब पांच बजे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज से आगरा के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन
भतीजे अनूप कुमार ने बताया कि आगरा लेकर पहुंचते, यहां भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिए हैं।