{"_id":"6690145ef73422baf30e0089","slug":"five-injured-in-road-accident-three-referred-etah-news-c-163-1-eta1001-119583-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में पांच घायल, तीन को किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में पांच घायल, तीन को किया रेफर
Thu, 11 Jul 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 5 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 को दिल्ली व एक को आगरा रेफर किया गया है। वहीं दो लोगों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चिलासनी निवासी प्रेमकिशोर अपनी पत्नी अनीता देवी व पुत्री काजल के साथ गांव के बाहर सकीट रोड पर बुधवार रात करीब 9 बजे खड़े थे। यह लोग एटा आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी सकीट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने इनको पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण अनीता देवी व काजल के साथ ही बाइक पर सवार दीपक और अवधेश निवासी नगला हमीर थाना सकीट गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेम किशोर ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। जहां से काजल व अनीता देवी की हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। अवधेश और दीपक का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
कस्बा व थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज निवासी दिलशाद दिल्ली में रहकर आइसक्रीम बेचने का काम करता है। बुधवार रात को वह मोपेड पर सवार होकर घर लौट रहा था। पिलुआ थाना क्षेत्र में चौथे मील के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।