फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five hours in the city, 10 hours in towns and 350 villages

Etah News: शहर में पांच घंटे, कस्बों व 350 गांवों में 10 घंटे बिजली गुल

Wed, 23 Aug 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five hours in the city, 10 hours in towns and 350 villages
एटा/जलेसर/अलीगंज/अवागढ़/सकीट//मिरहची/निधौली कलां। मंगलवार की देर शाम से ही बरसात शुरू हो गई, जो बुधवार की दोपहर 12 बजे तक चलती रही। करीब 16 घंटे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। इससे जिले की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। बारिश से शहर और देहात क्षेत्रों में करीब 50 स्थानों पर फाॅल्ट हुए। इस दौरान शहर में पांच तो कस्बों व 350 गांवों में आठ से दस घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। यह स्थिति तब थी, जब जिले में ऊर्जा राज्यमंत्री आए हुए थे।
विज्ञापन


बारिश के कारण शहर के पांच विद्युत उपकेंद्रों पर छोटे-छोटे करीब 12 स्थानों पर फाॅल्ट की समस्या आई। बुधवार सुबह आठ बजे आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर 12 बजे के करीब 10 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद फिर ठप हो गई। 1:20 तक आपूर्ति को बहाल किया गया। बताया गया कि बिजली घरों में पानी भरने की समस्या हो गई थी। इससे दिक्कतें आई है।
विज्ञापन

अलीगंज के कस्बों में तीन से चार घंटे आपूर्ति मंगलवार की रात को गायब रही। जबकि बुधवार की सुबह से शाम चार बजे तक दो से तीन घंटे ही उपभोक्ताओं को बिजली मिली। विद्युत उपखंड अधिकारी साेनू कुमार ने बताया कि देहात क्षेत्र में तीन स्थानों पर फाॅल्ट हुए। वहीं चार गांवों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर क्षेत्र में बारिश के कारण आठ फीडरों की आपूर्ति बाधित हुई। इस दौरान करीब 150 गांव में आपूर्ति प्रभावित रही। कस्बे में लगभग 6 घंटे बिजली गुल रही। देहात क्षेत्र में दस से 12 स्थानों पर फाॅल्ट हुए। कुछ गांव की आपूर्ति दोपहर बाद तीन बजे के करीब बहाल कर दी गई। अवागढ़ क्षेत्र में बुधवार की सुबह सात बजे से तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रही। यहां करीब 100 गांव में आपूर्ति आठ घंटे तक बाधित रही। बारिश के कारण बिजली घर के सामने एक विद्युत खंभा झुक गया। वहीं कई पेड़ों की टहनियां लाइन पर आकर टिक गईं।
मारहरा में बारिश के दौरान आपूर्ति को बंद कर दिया गया। जेई ऋषिराम ने बताया रोस्टर के अनुसार आपूर्ति दी जा रही है। पिलुआ की बात की जाए जो यहां करीब 100 गांव में आपूर्ति बाधित रही। दोपहर बाद भदवास विद्युत फीडर को चालू किगा गया। जैथरा कस्बे में सुबह नौ बजे से शाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं सकीट, मिरहची सहित निधौलीकलां क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। कई स्थानों पर फाॅल्ट भी हुए।

बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति में समस्या आई थी। कई स्थानों पर फाॅल्ट हुए थे। उनको दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल कराया गया। गांव में रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है। कर्मचारी लगातार लाइनों की चेकिंग कर रहे हैं। -राजकुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed