फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five buffaloes died of illness in Jarthal

Etah News: जारथल में बीमारी से मरीं पांच भैंस

Sun, 04 Jan 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 04 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five buffaloes died of illness in Jarthal
मिरहची। क्षेत्र के गांव जारथल में शुक्रवार रात बीमारी से सात भैंसों की मौत हो गई। इससे पहले भी कुछ भैंस मर चुकी हैं। पशुपालक परेशान हैं। सूचना पर शनिवार को पशु चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर गांव के सभी पशुओं की जांच की और दवा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को गांव के विजय, मनोज, रामवकील, गीतम, जगदीश, नीरज, लालाराम की भैंसों ने दम तोड़ दिया। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में रात भर भैंस को बचाने का प्रयास किया गया। सर्दी से बचाने को अलाव जलाया लेकिन कुछ काम नहीं आया। आंखों के सामने भैंस के दम तोड़ने पर किसानों के परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विजय ने बताया अधिकांश लोगों ने कर्ज लेकर भैंस खरीदी हैं। भैंस पालन रोजगार का सबसे बड़ा साधन है, दूध बेचकर परिवार का पालन चल रहा है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात गुप्ता, डॉ. अमित कौशल ने टीम के साथ पहुंचकर गांव के सभी पशुओं की जांच की। बताया कि अधिक सर्दी होने पर भैंस निमोनिया, सर्रा, फुटराट से पीड़ित हो रही हैं। संक्रमण फैलने पर भैंसों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर वह दम तोड़ रही हैं। डॉ. प्रभात गुप्ता ने बताया कि बीमारी से बचाव को पशुओं के लिए पर्याप्त गर्माहट देने की व्यवस्था करें। सही पोषण और साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed