फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   First the rush to get the name cut, now the race to get the card made

पहले नाम कटवाने की भीड़, अब कार्ड बनवाने की होड़

Sun, 25 Sep 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

अपात्रों से राशन की कीमत वसूल किए जाने के भ्रम के बाद राशन कार्ड की पात्रता सूची से नाम कटवाने को भीड़ लग रही थी।उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 2 लाख 85129 राशन कार्ड जिले में बन चुके हैं।

विज्ञापन
First the rush to get the name cut, now the race to get the card made

विस्तार

एटा। अपात्रों से राशन की कीमत वसूल किए जाने के भ्रम के बाद राशन कार्ड की पात्रता सूची से नाम कटवाने को भीड़ लग रही थी। शासन द्वारा इसे नकारे जाने के बाद अब नए कार्ड बनवाने की होड़ लगी हुई है। पांच माह में साढ़े छह हजार नए कार्डधारकों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिलापूर्ति विभाग में अप्रैल से अगस्त माह तक जमकर राशन कार्ड बनाए गए। करीब 6 हजार 811 कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिलापूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अप्रैल माह में 1974 राशन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

वहीं मई माह में 1040, जून माह में 1400, जुलाई में 1084 और अगस्त में 1313 राशनकार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 2 लाख 85129 राशन कार्ड जिले में बन चुके हैं। वहीं अंत्योदय कार्ड 27164 हैं। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों के ही राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। आवेदन करने वालों की सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed