{"_id":"5e629a6c8ebc3eeb5b773492","slug":"firing-etah-news-agr4328423130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गए तहसीलदार पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश करने गए तहसीलदार पर फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जैथरा क्षेत्र के गांव पिपहरा में जमीन की पैमाइश करने तहसीलदार के साथ गई राजस्व टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। तहसीलदार पर गोली चलाई गई। तहसीलदार और राजस्वकर्मियों ने अपनी जान बचाई। तहसीलदार की ओर से 14 लोगों को नामित कर 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव पिपपहरा निवासी राजकुमार ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा है। जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व टीम कई बार चेतावनी दे चुकी है, इसके बावजूद भी जमीन को मुक्त नहीं किया गया। बृहस्पतिवार देर सायं तहसीलदार अलीगंज लक्ष्मी नारायण टीम के साथ पैमाइश करने गांव पिपहरा पहुंचे तो अवैध कब्जाधारकों ने गाली गलौज कर जानलेवा हमला कर दिया। राजस्व टीम पर अवैध हथियारों से फायरिंग भी की गई। तहसीलदार व राजस्वकर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। तहसीलदार ने राजस्व टीम पर जानलेवा हमला करने और हत्या करने के इरादे से गोली चलाने सहित सरकारी कार्य मेें बाधा डालने की रिपोर्ट 14 लोगों को नामित कर 30-40 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
राजकुमार, धनीराम, अनिल, पुष्पेंद, मोहित, भीषमपाल, बलवीर सिंह, सुखपाल व अतुल कुमार, कृपाल सिंह व कुंवरपाल अमित, सुमित व जुल्फी उर्फ गजेंद्र को नामित किया है जबकि 40 अज्ञात हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार
राजस्व टीम पर हमला करने वाले लोग मुकदमा दर्ज होने के बाद घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने नगला मोहन के पास से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भीषमपाल व बलवीर, सुखपाल, अतुल, कृपाल सिंह व कुंवरपाल को मय तमंचा गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व टीम पैमाइश के लिए पहुंची थी। उस पर हमला किया गया, तहसीलदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
अजय सिंह भदौरिया, सीओ अलीगंज