फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six vehicles, including three buses, were seized for running without permits

Etah News: बिना परमिट के चल रहीं तीन बसों सहित छह वाहन सीज

Tue, 08 Sep 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Six vehicles, including three buses, were seized for running without permits
फोटो-03 बिना परमिट की बस पर कार्रवाई करते एआरटीओ शिवम यादव। स्रोत स्वयं
एटा। नियमों का उल्लंघन कर बिना परमिट और जरूरी दस्तावेज के संचालित किए जा रहे वाहनों के खिलाफ मंगलवार को परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। इस दौरान तीन बसों समेत छह वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई कोतवाली नगर, पिलुआ, निधौली कलां और मलावन थाना क्षेत्र में की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में दो बसें बिना परमिट संचालित होती मिलीं। दोनों बसों को सीज कर दिया गया। निधौली कलां थाना क्षेत्र में भी एक बस बिना परमिट के संचालित मिली जिसे सीज किया गया। पिलुआ थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक मैजिक वाहन बिना परमिट और बिना फिटनेस के संचालित मिला। उसे भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह मलावन थाना क्षेत्र में दो ऑटो बिना परमिट के संचालित पाए गए। दोनों ऑटो को भी सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि बिना परमिट, फिटनेस और अन्य जरूरी दस्तावेज के वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने वाहन संचालकों से सभी जरूरी कागजात पूरे रखने और निर्धारित नियमों के अनुसार ही वाहनों का संचालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed