{"_id":"58bda1bc4f1c1bab18dc3ddf","slug":"fire-three-houses-a-dead-buffalo","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में लगी आग, एक भैंस मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में लगी आग, एक भैंस मरी
Amar Ujala
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
आग से जला सामान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम जिजौल में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से तीन घरों में आग लग गई। आग से एक भैंस झुलस कर मर गई। वहीं बाइक, नकदी सहित अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझा लिया। जिसमें गन्ना बेचकर लाई गई 1.10 लाख रुपये की नकदी भी जल गई।
ग्राम निवासी अल्लारक्खा के घर में अचानक आग लग गई। उनके मकान से उठती लपटों से तेज हवा के चलते पड़ौस नवाजिश और ताबिश के घरों को अपने आगोश में ले लिया। घरों में लगी आग से परिवारीजन चीख पुकार करने लगे। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। बाल्टी डिब्बों से लोग पानी आग पर डाल रहे थे। आनन फानन में इंजन पंप सेट को चलाया गया और पाइप से पानी को आग पर डालकर आग को बुझाया गया। जब तक आग बुझती तब तक अल्लारक्खा की एक भैंस आग से झुलस मर गई। वहीं घर में रखी एक लाख दस हजार रुपये की नकदी भी जल गई। जो गन्ना बेचने से मिली थी। अग्निकांड के दौरान नवाजिश की एक बाइक भी जल गई तथा ताबिश के घर में रखा 10 क्विंटल गल्ला, चारपाइयां, कपड़े आदि आग में जल गए। अग्निकांड की सूचना पर पहुंचे लेखपाल मुन्नालाल भारती ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।