फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire broke out in MRF center, fire brigade brought it under control

Etah News: एमआरएफ सेंटर में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू

Wed, 12 Jun 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in MRF center, fire brigade brought it under control
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चिलासनी में बने एमआरएफ सेंटर में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आासपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी डायल 112 सहित फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा चिलासनी में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही प्लास्टिक का दाना बनाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। शहर से निकलने वाला कूडा एमआरएफ सेंटर पर पहुंचने लगा। सेंटर के पास रह रहे लोगों ने बताया कि यहां कूड़े का बड़ा ढेर लगा है। 3 दिन से कूड़े में आग सुलग रही थी। बुधवार को अचानक इससे लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप ले लिया। जो गोदाम तक जा पहुंची। इस दौरान आसपास के लोग अपने घर आदि को लेकर चिंतित होने लगे। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची। वहीं नगर पालिका से पानी के टैंकर भी पहुंचे। बताया गया सेंटर पर लगी प्लास्टिक का दाना बनाने वाली मशीनें आग की चपेट में आ गईं थीं। इससे मशीनों में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

----------
पहले ही दी गई थी सूचना
सेंटर से कुछ दूरी पर रह रहे लोगों ने बताया तीन दिन से कूड़े के ढ़ेर में आग सुलग रही थी। इसकी जानकारी पालिका के कर्मियों को दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि वहां दिन में कर्मचारियों को आना-जाना भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
लोग जलता हुआ कूड़ा डाल देते हैं। किसी ने डाल दिया तो वह सुलग गया। कूड़े के ढेर में आग लगी थी। नगर पालिका से पानी के टैंकर भेजे गए। वहीं दमकल की गाड़ी भी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
राजकुमार मौर्य, एएसडीएम व प्रभारी ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed