फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire breaks out in general store, police station in-charge and woman get scorched

Etah News: जनरल स्टोर में लगी आग, थाना प्रभारी समेत महिला झुलसी

Sat, 23 May 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in general store, police station in-charge and woman get scorched
जीटी रोड ​स्थित जेएलएन डिग्री कॉलेज ​स्थित गंदगी से अटा नाला। स्रोत पाठक - फोटो : Samvad
एटा। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को तीन जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इनमें जैथरा क्षेत्र में एक जनरल स्टोर में आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, थाना प्रभारी समेत एक महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। उसे सीएचसी जैथरा से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। दूसरी घटना मलावन स्थित जवाहरपुर तापीय परियोजना के स्टोर रूम में आग लगने की हुई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में पुराने अस्पताल में रखे कबाड़ में आग लग गई। तीनों जगहों पर दमकलकर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।जैथरा कस्बे में बाराद्वारी मंदिर के पास कृष्णगंज मैन मार्केट में मोहन गुप्ता का तीन मंजिला मकान है। इसमें भूतल पर कॉस्मेटिक्स की दुकान संचालित हैं। प्रथम तल पर आवास बना रखा है। दूसरे तल पर सामान रखने के लिए गोदाम स्थित है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे एयर कंडीशनर के शॉर्ट सर्किट से भूतल पर आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान और मकान का बड़ा हिस्सा जलने लगा। आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना जैथरा पुलिस और अलीगंज से दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर मकान में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। हादसे के समय मकान में मोहन गुप्ता और उनकी पत्नी रीता गुप्ता और उनका बेटा अमन गुप्ता तीनों पहली मंजिल पर लगी आग में फंसे थे। मोहन और उनके बेटे को बालकनी से सकुशल निकाल लिया गया लेकिन उनकी पत्नी रीता को आग की लपटों की वजह से नहीं निकाला जा सका। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि रीता 70 फीसदी तक झुलस चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपनी निजी गाड़ी से रीता को सीएचसी जैथरा के लिए भेजा। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं सीएचसी पर थाना प्रभारी रितेश ठाकुर को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मोहन गुप्ता ने बताया कि घरेलू सामान में अलमारी, बेड, सोफा, टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, सोने के आभूषण, नकद रुपये सबकुछ जलकर राख हो गया। बताया कि करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

जीटी रोड स्थित जेएलएन डिग्री कॉलेज स्थित गंदगी से अटा नाला। स्रोत पाठक

जीटी रोड स्थित जेएलएन डिग्री कॉलेज स्थित गंदगी से अटा नाला। स्रोत पाठक- फोटो : Samvad

जीटी रोड स्थित जेएलएन डिग्री कॉलेज स्थित गंदगी से अटा नाला। स्रोत पाठक

जीटी रोड स्थित जेएलएन डिग्री कॉलेज स्थित गंदगी से अटा नाला। स्रोत पाठक- फोटो : Samvad

जीटी रोड स्थित जेएलएन डिग्री कॉलेज स्थित गंदगी से अटा नाला। स्रोत पाठक

जीटी रोड स्थित जेएलएन डिग्री कॉलेज स्थित गंदगी से अटा नाला। स्रोत पाठक- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed