फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR filed against 52 people for gherao of power substation

Etah News: विद्युत उपकेंद्र पर घेराव के मामले में 52 लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 27 Jul 2025 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Jul 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against 52 people for gherao of power substation
एटा। चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर गुस्साए किसानों ने शनिवार की शाम को इसौली विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। मामले में अवर अभियंता विशाल गिरि ने सकरौली थाने में 52 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरेवान पकड़कर घसीटने, गालियां देने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

इसौली बिजली घर पर 23 जुलाई को क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू किया गया था। यहां पांच एमवीए की जगह दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर रखा जाना था। 23 जुलाई को ट्रांसफार्मर देर से आने पर काम नहीं हो सका। 24 को ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट होेने पर उसकी टेस्टिंग की गई। नए ट्रांसफॉर्मर के काम न करने पर विद्युत निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारी परेशान रहे। कंपनी से संपर्क किए जाने पर मैकेनिक के जांच करने पर ट्रांसफॉर्मर में खामी पाई गई। कंपनी से इसकी शिकायत की गई। शनिवार तक चार दिन होने पर किसानों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर घेराव कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी पर एसडीओ अजीत उपाध्याय भी पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लोग मान भी गए लेकिन कुछ देर बाद फिर आक्रोशित हो गए और हुतेंद्र निवासी गांव चिरावली व अशोक कुमार निवासी गांव मुड़समा सहित 50 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जेई का आरोप है कि उनके गिरेवान को पकड़कर घसीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली-गलौज के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कमरे में बंद करने की धमकी दी। इस घटना से वह मानसिक रूप से आहत हैं। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, धमकी आदि आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed