फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR against arms license holder in guest house firing incident

Etah News: गेस्ट हाउस गोलीकांड में शस्त्र लाइसेंस धारक पर प्राथमिकी

Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
FIR against arms license holder in guest house firing incident
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के बालाजी गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान शनिवार की शाम गोली चलने से घायल मौसेरे भाइयों की हालत में सुधार है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इधर पुलिस ने लाइसेंस धारक मौसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ।
विज्ञापन

अंश गुप्ता (15) पुत्र ब्रह्म कुमार निवासी पोरा हाथरस तथा वंश गुप्ता (18) पुत्र आशु गुप्ता निवासी फर्रुखाबाद मौसेरे भाई हैं। शनिवार को उनकी मौसी की शादी एटा में थी। दोनों के परिवार शादी में शामिल होने आए थे। वंश की मां आरती गुप्ता के अनुसार अंश और वंश कमरे में अकेले थे। बाकी लोग शादी के लिए तैयार हो रहे थे। वहां अंश और वंश के मौसा दीपक गुप्ता की पस्टिल रखी थी। अंश ने पिस्टल कमर में लगा ली। इसी बीच बैठने के दौरान गोली चल गई। गोली उसकी जांघ में फंस गई। हड़बड़ी में पिस्टल निकालने पर फिर से गोली चल गई। वह वंश के गाल पर पास लगी है। दोनों का उपचार आगरा में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक कपिल सोलंकी की ओर से पिस्टल लाइसेंस धारक दीपक गुप्ता निवासी दिनेश नगर एटा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed