फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ,finish the road sefty month campen

युवा देश की नींव, करना चाहिए यातायात के नियमों का पालन: डीएम

Sat, 20 Feb 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
,finish the road sefty month campen
यातायात जागरूकता कार्यक्रम के समापन के दौरान पुलिस लाइन में मौजूद डीएम डॉ विभा चहल साथ में एसएसप? - फोटो : ETAH
एटा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में हुआ। डीएम डॉ. विभा चहल ने कहा कि सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ विभा चहल ने छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों को लेकर सवाल किए। उन्होंने कहा कि बाइक और स्कूटर चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई गई है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई है। सीडीओ अजय प्रकाश ने कहा कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को हटवाने की बात कही। साथ ही जागरूकता के लिए रेडिएटर, रिफलेक्टर, साइन बोर्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ हेमचंद गौतम ने माह के दौरान किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन विजय प्रताप सिंह ने किया। एसडीएम अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह, डीआईओएस मिथलेश कुमार, एआरएम राजेश यादव, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed