{"_id":"66abc9a09b58de7c1c0af7ab","slug":"fight-over-dj-playing-in-medical-college-campus-two-injured-etah-news-c-163-1-sagr1018-120669-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज परिसर में डीजे बजाने पर झगड़ा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज परिसर में डीजे बजाने पर झगड़ा, दो घायल
Thu, 01 Aug 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली नगर में शिकायत करने पहुंचे मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी।
- फोटो : कोतवाली नगर में शिकायत करने पहुंचे मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी।
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग हॉस्टल में बुधवार रात डीजे बजाने को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। एक को रेफर किया गया है।
नर्सिंग हॉस्टल में बुधवार की देर रात कुछ लोग जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध किया गया तो झगड़ा हो गया। नर्सिंग ऑफिसर दीपक ने बताया कि देर रात हॉस्टल में रहने वाला स्टाफ पढ़ाई कर रहा था। तभी नीचे से तेज आवाज में डीजे चलने लगा। नीचे जाकर देखा तो वार्ड ब्यॉय विशाल अपने अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी कर रहा था। वहां तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। सभी लोग दारू पी रहे थे।
जब हॉस्टल में रहने वाले स्टाफ ने डीजे बजाने से मना किया तो विशाल व उसके दोस्त गालीगलौज करने लगे। स्टाफ के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसमें मैं घायल हो गया। वहीं विशाल भी घटना में चोटिल हो गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां विशाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। स्टाफ ने इसकी शिकायत कोतवाली नगर के साथ मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य रजनी पटेल से भी की है। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवांर ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।