फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   fight broke out after argument over dog In Etah Three people injured and firing spread panic

UP News: कुत्ते को लेकर शुरू हुई कहासुनी... मारपीट में बदली, तीन लोग घायल; फायरिंग कर फैलाई दहशत

Mon, 22 Jul 2024 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 11:04 PM IST
सार

एटा में कुत्ते को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। आरोपी ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। 

विज्ञापन
fight broke out after argument over dog In Etah Three people injured and firing spread panic
घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की देर रात कुत्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।  

विज्ञापन


घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के भगीपुर मोहल्ला की है। बताया गया कि आरोपी गौरव ने कुत्ते को मारने का प्रयास किया। दूसरे युवक प्रशांत ने रोका तो विवाद करने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरव और प्रशांत के बीच काफी देर तक झगड़ा होता रहा। 
विज्ञापन


कुछ ही समय में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोगों के चोटें आई हैं। आरोप है कि गौरव ने कई राउंड फायरिंग भी की। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed