फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fight between in-laws and parents, four injured

Etah News: ससुराल और मायके पक्ष में मारपीट, चार घायल

Sat, 21 Feb 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fight between in-laws and parents, four injured
अलीगंज। पारिवारिक विवाद में हुई पिटाई के कारण वर-वधू के पिता सहित चार लोग घायल हुए हैं। इसमें विवाहिता के पिता को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। पारिवारिक मामला होने के कारण पुलिस शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कायमगंज क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि बेटी अनीता की शादी क्षेत्र के गांव मिहुता के देवेश से की थी। अनीता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को जेठ और जेठानी ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी फोन पर परिजन को दिए जाने पर शुक्रवार को उसके पिता सुरेंद्र और भाई उपेंद्र एवं मोहित पहुंच गए।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों के आने पर पुन: विवाद होने पर मारपीट हो गई। पारिवारिक विवाद में सुरेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। इनको गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। पिटाई में देवेश के पिता सहित अनीता के भाई घायल हुए हैं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा पारिवारिक विवाद में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed