{"_id":"62b203c75550032ce715b310","slug":"festive-atmosphere-from-city-to-village-people-engaged-in-yoga-etah-news-agr5375649134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक उत्सव का माहौल, योग में रमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक उत्सव का माहौल, योग में रमे लोग
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में यश योग समिति के शिविर में योग करते लोग। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल देखने को मिला। सरकारी ही नहीं, निजी रूप से भी तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था और वह योग में रमे नजर आए।
मुख्य कार्यक्रम शहर के पं. गोविंद वल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। जहां मंडलायुक्त अलीगढ़ गौरव दयाल ने पहुंचकर प्रतिभाग किया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी आचार्य व्यास और योग प्रशिक्षक अनुपम सक्सेना ने मंच से लोगों को योग का महत्व समझाया। विभिन्न आसनों का प्रदर्शन करते हुए लोगों को अभ्यास कराया। यहां युवाओं के अलावा बुजुर्गों और छोटे बच्चों में भी योग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरी लगन से एक-एक आसन को सीखने-समझने और दोहराने की ललक थी। जिला जज संदीप जैन, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम सदर शिव कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में योग प्रशिक्षक कमल गौतम ने वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया। एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, सीओ सिटी कालू सिंह, सीओ सकीट विक्रांत द्विवेदी, सीओ कार्यालय सुनील कुमार त्यागी, सीओ सदर राघवेंद्र राठौर, आरआई हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही सभी थानों पर भी योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
सांसद बोले, दुनिया समझ रही योग का महत्व
एटा। सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने अपने शांतिनगर स्थित आवास पर योग का अभ्यास किया। इस दौरान कहा कि हमारी काफी पुरानी योग विधि का महत्व आज पूरी दुनिया समझ रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग को महत्वपूर्ण स्थान हासिल हुआ है। सांसद के साथ मारहरा विधायक ने भी योगाभ्यास किया। संवाद
कारागार में बंदियों ने लगाए आसन
एटा। जिला कारागार में भी योग दिवस मनाया गया। जेल अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बंदियों ने आसन लगाए। जेल अधीक्षक अमित चौधरी, न्यायिक अधिकारी मीना अख्तर, कमलेश कुमारी ने सभी को योग के लाभ बताए। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक एके मिश्रा और पतंजलि योग पीठ की विनेश जैन ने योग कराया। प्रधान बंदी रक्षक जवाहरलाल, रनवीर सिंह, सिद्धदोष बंद मोहित, नरसिंह उर्फ नरसी को अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जेलर राजेश कुमार सचान, डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, कमलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. उत्सव जैन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
कलक्ट्रेट में यश योग समिति ने किया आयोजन
एटा। कलक्ट्रेट पार्क में यश योग समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान ने कई तरह के आसन की जानकारी देकर लोगों को अभ्यास कराया। संवाद
लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने योग के बताए फायदे
एटा। शहर के निधौली रोड स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब की टीम ने योग दिवस मनाया। जोन चेयरपर्सन अनुज प्रताप सिंह ने सभी को योग के फायदे बताए। विधालय प्रबंधक प्रेमपाल सिंह, क्लब सदस्य डॉ. अमन चौहान, डॉ. आकाश भदौरिया, डॉ. अशोक दिवाकर, संजीव जादौन, हिमांशु वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद