फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   female snake came to take revenge for the death of male snake On Naag Panchami

UP: सावन में घट गई ऐसी 'अनहोनी'...नाग पंचमी पर नागिन लेने आई नाग की मौत का बदला, जानें फिर क्या हुआ

Wed, 30 Jul 2025 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 02:39 PM IST
सार

सावन के महीने में गांव के लोगों की गलती की वजह से नाग की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इसी परिवार के घर नाग पंचमी के दिन नागिन निकल आई। ग्रामीणों का दावा है कि नागिन नाग की मौत का बदला लेने के लिए आई। इस वजह से पूरा परिवार दहशत में आ गया। हालांकि वन विभाग की टीम ने नागिन को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
female snake came to take revenge for the death of male snake On Naag Panchami
सांप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नाग पंचमी के दिन नागिन निकल आने से ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत में काटी। ग्रामीणों द्वारा सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम नें कड़ी मशक्कत के बाद नागिन को पकड़ पाए, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम सरौतिया निवासी प्रवेश दीक्षित के घर में नाग पंचमी के दिन नागिन निकल आई। ग्रामीणों नें बताया कि 15 दिन पूर्व ग्रामीणों से नाग मर गया था, जिस कारण नागिन अपने नाग का बदला लेने के लिए आई थी। पूरी रात नागिन ने उत्पाद मचाया और ग्रामीणों को दहशत में डाले रखा। सुबह होते ही तत्काल ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की टीम को कॉल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौका पर पहुंची और नागिन पकड़ने कर रेस्क्यू चालू कर दिया। वन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद नागिन को पकड़ पाई। वन विभाग की टीम द्वारा नागिन को पकड़ने के दौरान नागिन गुस्से में फन ऊपर करके फुसकरती रही।
विज्ञापन

 वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बरसात के मौसम के कारण घरों में चूहों के शिकार करने की वजह से सांपों के निकलने की संभावना बढ़ जाती है। नागिन ने जल्द ही में कोई शिकार नहीं किया है, जिसकी वजह से एक ही स्थान पर घूमती रही। वन विभाग की टीम द्वारा नागिन के रेस्क्यू के बाद पर परिजनों नें राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम नागिन को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed