फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fault caused by rain, power supply was disrupted in the city for three hours

Etah News: बारिश से हुए फाॅल्ट, शहर में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित

Fri, 04 Aug 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 04 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fault caused by rain, power supply was disrupted in the city for three hours
एटा। शहर में बृहस्पतिवार की रात दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। रात को करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को गर्मी के चलते नींद नहीं आई।
विज्ञापन




शहर में लगभग 34 हजार विद्युत निगम के उपभोक्ता हैं। उपभोक्ता तो हर माह बढ़ जाते हैं, लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दिया जाता। बेशक वर्तमान में रिवैंप योजना के तहत कार्य चल रहा है, लेकिन शहर के उपभोक्ताओं को थोडी सी बारिश में ही बिजली की समस्या का सामना करना पडता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे से दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चलने लगी। इससे विद्युत लाइनों में फाॅल्ट होना शुरू हो गए। कहीं विद्युत केबल तो कहीं बाॉक्स में फाॅल्ट होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीघरों में जलभराव हो गया। ऐसे में ऊपर से शहर की आपूर्ति ठप करा दी गई। दो घंटे बाद बारिश रुकी। तब जाकर निगम के कर्मचारियों ने फाॅल्टों को दुरुस्त किया और करीब 3 बजे विद्युत आपूर्ति को बहाल कराया। शहर के कुछ हिस्से में तो पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। अधिशाषी अभियंता शहर क्षेत्र जीसीएल भटनागर ने बताया बारिश के दौरान फाॅल्ट होने से समस्या आई थी। बाद में आपूर्ति को दुरुस्त कराया गया।

अनुपम कांप्लेक्स की दुकानों में भरा पानी, व्यापारियों में आक्रोश
नगर पालिका स्थित अनुपम कांप्लेक्स में बनी दुकानों में बरसात का पानी भरने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी व्यापारी दुकानें बंद कर नारेबाजी करते हुए पालिकाध्यक्ष पति पंकज गुप्ता एडवोकेट के आवास पर पहुंचे। उनको दुकानों के अंदर 3 से 4 फीट पानी भरने का वीडियो दिखाया। बताया कि आए दिन बरसात का पानी दुकानों में भर जाता है। जिससे कीमती सामान पानी में बहकर खराब हो जाता है। दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। अनुपम कांप्लेक्स में व्यापार चौपट हो गया है। पानी निकालने के लिए कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रशासन आंखों तथा कानों को बंद किए हुए सब देखता रहता है। इससे पहले सभी दुकानदार अधिशासी अधिकारी के आवास गए। उनके जिले से बाहर होने के कारण पालिकाध्यक्ष पति के पास पहुंचे। नीरज गुप्ता, कुलदीप कुमार, अनिल गुप्ता, मोहम्मद यासीन, विक्रांत मधोरिया, मोहम्मद इरफान, सुखबीर वर्मा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।





झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
सकीट। क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि पिछले दिनों में बारिश न होने के कारण धान की रोपाई सूखने लगी थी तथा रोपाई भी रुक गई थी। इस बारिश ने खेतों को जलमग्न कर दिया है। किसानों के धान की फसल के लिए पानी अमृत के रूप में बरसा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed