फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father killed five year old daughter

UP: 'तुम मेरे साथ नहीं आईं, इसलिए बेटी को मार डाला...', पत्नी के मायके से न आने पर पांच साल की मासूम की हत्या

Thu, 20 Mar 2025 07:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Mar 2025 07:35 PM IST
सार

एटा में दिल-दहला देने वाला सामने आया। पत्नी के मायके से नहीं आने पर पति ने खाैफनाक कदम उठाया। पांच साल की अपनी मासूम बेटी को माैत के घाट उतार दिया। मासूम की लाश देखकर लोगों की रूह कांप गई।
 

विज्ञापन
Father killed five year old daughter
मासूम का फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम में एक व्यक्ति ने गला घोंटकर अपनी पांच वर्षीय पुत्री की हत्या कर दी। पत्नी के मायके से साथ न आने पर उसने गुस्से में घटना को अंजाम दिया। फोन कर बेटी की हत्या करने की जानकारी भी दी। इसके बाद घर से फरार हो गया।
विज्ञापन


 

गांव भगना थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज निवासी देव सिंह ने बताया कि बहन प्रेमलता की ससुराल गांव रामपुर घनश्याम में है। बुधवार को बहनोई जैकी घर पर आया और बहन को ले जाने के लिए कहा। मना करने पर पांच वर्षीय भांजी रागिनी को चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। 

ये भी पढ़ें-Fake Marksheet: 10वीं फेल बना दिए ग्रेजुएट...STF ने दबोचा ऐसा शख्स, जो दुकान में चला रहा चार यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की देर रात बहनोई का कॉल आया। उसने बताया कि रागिनी को गला दबाकर मार दिया है। पहले भी इसने एक बेटे को मारने की झूठी सूचना दी थी। इसलिए हम लोगों ने विश्वास नहीं किया। थोड़ी देर बाद फिर से फोन करके इसने अपने पिता विक्रम सिंह से प्रेमलता की बात कराई। तब उन्होंने बताया कि इसने वास्तव में नातिन को मार दिया है।

 
विज्ञापन

देव ने बताया कि जैकी ने फोन कॉल पर ही बहन से कहा कि तुम मेरे साथ नहीं आईं, इसलिए गुस्से में आकर मैंने गला दबाकर रागिनी को मार दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर हम लोग बृहस्पतिवार तड़के रामपुर घनश्याम पहुंचे तो देखा रागिनी मृत अवस्था में पड़ी थी। हम लोगों के पहुंचने से पहले ही जैकी मौके से फरार हो गया। 

ये भी पढ़ें-Live Video: मैनपुरी में हिस्ट्रीशीटर ने जिस तरह से की फायरिंग, छूटे ग्रामीणों के पसीने; रात में पुलिस ने दबोचा

सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में बालिका के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की गहनता से छानबीन करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।

पत्नी और साले को भी मारने का कर चुका है प्रयास
देव सिंह ने बताया कि बहनोई जैकी विवाह के बाद से ही बहन को परेशान करता आ रहा है। चार बच्चे होने के बाद भी आए दिन प्रेमलता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। विवाह के कुछ समय बाद जब विवाद हुआ तो हम लोग समझाने आए। बताया कि उस समय जैकी ने बहन के साथ-साथ उसको भी जान से करने का प्रयास किया था। तबसे हम लोगों ने रामपुर घनश्याम आना छोड़ दिया है। परेशानी की वजह से दो-तीन दिन पहले ही बहन मायके आई थी। क्या पता था कि बहन के न जाने पर बहनोई मासूम भांजी को मार डालेगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed