फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10th failers made graduates directly STF caught person who was running four universities from rented room

Fake Marksheet: 10वीं फेल बना दिए ग्रेजुएट...STF ने दबोचा ऐसा शख्स, जो दुकान में चला रहा चार यूनिवर्सिटी

Thu, 20 Mar 2025 03:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

UP Crime News: एसटीएफ ने बड़ी संख्या में फर्जी मार्कशीट और खाली मार्कशीट बरामद की हैं। बताया गया है कि यह शख्स अब तक आठ हजार से अधिक मार्कशीट बना चुका है।
 

विज्ञापन
10th failers made graduates directly STF caught person who was running four universities from rented room
एसटीएफ की हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Fake Degree Racket in Agra: आगरा में एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो 10वीं फेल को भी सीधे ग्रेजुएट बना देता है। ये गिरोह अर्जुन नगर गेट के पास स्थित किराए की दुकान से नामी विश्व विद्यालयों की मार्कशीट तैयार करके दे रहा था। बताया गया है कि यहां से बनाई गई मार्कशीट से बड़ी संख्या में लोग सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन







 

फर्जी मार्कशीट हुईं बरामद
एसटीएफ ने बड़ी संख्या में फर्जी मार्कशीट और खाली मार्कशीट बरामद की हैं। बताया गया है कि यह शख्स अब तक आठ हजार से अधिक मार्कशीट बना चुका है।

ये भी पढ़ें -  UP: पेट दर्द से परेशान युवक ने यूट्यूब देखकर खुद कर डाला ऑपरेशन, सर्जरी कर लगाए 11 टांके; फिर पहुंचा अस्पताल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पहुंची एसटीएफ
एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर अर्जुन नगर गेट के पास स्थित एक दुकान में छापा मारा। यहां से धनेश मिश्रा को दबोच लिया गया। जब दुकान की छानबीन की गई, तो यहां से बड़ी संख्या में फर्जी मार्कशीट मिलीं। साथ ही अलग-अलग विश्व विद्यालयों की खाली मार्कशीट भी बरामद की गईं।

ये भी पढ़ें -   UP Board 2025: उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन शुरू...कॉपियों में जवाब के साथ निकल रहे नोट, लगाई जा रही ये गुहार

 
विज्ञापन

चार साल से बना रहा फर्जी मार्कशीट
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि फर्जी मार्कशीट बनाने का काम पिछले चार साल से कर रहा है। वह ज्यादातर प्राइवेट विश्व विद्यालयों की फर्जी मार्कशीट बनाता है। इसके एवज में वह दो से ढाई लाख रुपये लेता है। उसने चार विश्व विद्यालयों से अनुबंध कर रखा था। वह बच्चों से इन्हीं विवि से फार्म भरवाता था। 

ये भी पढ़ें - Sanjali Murder Case: पेट्रोल डालकर जिस संजलि को जला दिया था जिंदा...परिवार की आज ये हालत, संजो रखी हैं यादें

 

कोर्स के हिसाब से लेता है पैसे
आरोपी ने एसटीएफ को बताया कि वह कोर्स के हिसाब से पैसा लेता था। व्यावसायिक कोर्स की मार्कशीट के वह दो से ढाई लाख रुपये लेता था, जबकि बीए और बीकॉम के लिए 20 से 50 हजार रुपये वसूलता था। एसटीएफ ने उसके पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। 

ये भी पढ़ें -  Agra News: 15 लाख हड़पने की साजिश...दोस्त को दे आया रकम, फिर किया ऐसा नाटक; पुलिस भी चकरा गई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed