{"_id":"67dbda812eae452fab0e7c74","slug":"history-sheeter-fired-villagers-started-sweating-police-caught-him-at-night-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Live Video: मैनपुरी में हिस्ट्रीशीटर ने जिस तरह से की फायरिंग, छूटे ग्रामीणों के पसीने; रात में पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Live Video: मैनपुरी में हिस्ट्रीशीटर ने जिस तरह से की फायरिंग, छूटे ग्रामीणों के पसीने; रात में पुलिस ने दबोचा
Thu, 20 Mar 2025 06:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Mar 2025 06:50 PM IST
सार
मैनपुरी में जिला बदर हिस्ट्रीशीटर ने ताबड़तोड़ गोलियों बरसाते हुए दहशत फैला दिया। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस हिस्ट्रीशीटर को रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर फायरिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना करहल के गांव नगला कंचनपुर में बुधवार को ग्राम प्रधान व दो अन्य को गोली मारने और गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाला जिला बदर हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ बिट्टा बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर ने गांव में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं, इसका वीडियो भी बृहस्पतिवार को सामने आया। इधर, ग्राम प्रधान ने हिस्ट्रीशीटर सहित सात नामजद, 7-8 अज्ञातों पर केस दर्ज कराया है।
कंचनपुर गांव में बुधवार को होली मिलन समारोह था। प्रधान प्रदीप कुमार यादव और ग्रामीणों ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर करहल से चुनाव लड़े अनुजेश प्रताप सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था। होली मिलन समारोह खत्म होने के बाद शाम को हिस्ट्रीशीटर आशीष यादव उर्फ बिट्टा निवासी मानिकपुर, करहल अपने साथियों संग गांव में पहुंचा।
भाजपा नेता को बुलाने का विरोध जताया। साथ ही ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार यादव की ओर से उसका मतदाता सूची में नाम बढ़वाने का विरोध किया जा रहा था, इसको लेकर भी उसने पुरानी रंजिश भुनाई और अपने 15 के करीब साथियों के साथ मिलकर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
प्रधान प्रदीप के घर में घुसकर पैर में एक गोली, मौजूद उमेश चंद उर्फ जॉनी के सिर और हाथ में गोली, एक अन्य योगेश के हाथ की उंगली में एक गोली मारने के बाद साथियों संग फरार हो गया। देर शाम पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्रधान समर्थकों ने हंगामा करते हुए जाम भी लगा दिया था।
इसके बाद पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आशीष उर्फ बिट्टा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया और रात में स्वाॅट टीम के साथ मिलकर करहल पुलिस ने बुझिया पुल के पास उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ बिट्टा के पास से तमंचा, कई कारतूस, एक बाइक बरामद हुई। उसके अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।
जिला बदर था तो कैसे घुस आया जिले में, पुलिस और खुफिया तंत्र की निगरानी पर सवाल
हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ बिट्टा निवासी मानिकपुर, करहल गंभीर अपराध वाले 10 मुकदमों में नामजद है। पिछले दिनों उसे जिला प्रशासन ने पुलिस की रिपोर्ट पर जिला बदर किया था। अब सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर जिस हिस्ट्रीशीटर को जिला बदर किया जा चुका है, वह नियत अवधि में जिले में कैसे घुस आया। मतदाता सूची में उसका नाम बढ़वाने का विरोध ग्राम प्रधान द्वारा किया जा रहा था तो इस संबंध में हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर के तौर पर उसकी निगरानी क्यों पुलिस और खुफिया तंत्र ने नहीं बढ़ाई। सपा से पूर्व एमएलसी अरविंद यादव के पिता की हत्या भी हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ बिट्टा के पिता ने कई दशक पूर्व सरेराह करहल चौराहा पर की थी।
पहले सोती रही पुलिस, फिर रातों-रात बनाया 25 हजार का इनामी
कंचनपुर में गोलीबारी की वारदात होने के बाद ग्राम प्रधान प्रदीप ने आशीष उर्फ बिट्टा सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रातोंरात उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। इसके बाद देर रात को बुझिया नहर पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आशीष के पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक बाइक, एक तमंचा, कई कारतूस बरामद होने का दावा किया है।
हिस्ट्रीशीटर का एक सगा रिश्तेदार भाजपा में है रसूखदार नेता
हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ बिट्टा के मामले में कंचनपुर की वारदात से पहले पुलिस की चुप्पी इस बात की ओर भी इशारा कर रही है कि उसे राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त हो रहा था। दरअसल, आशीष का एक सगा रिश्तेदार भाजपा में रसूखदार नेता है। वह कभी मंत्री तो कभी किसी न किसी संगठन के बड़े पदाधिकारी के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालता रहता है। बताया जा रहा है कि आशीष को उसी का संरक्षण मिला हुआ था।
आशीष यादव उर्फ बिट्टा का नाकऊ ग्राम पंचायत से वोट कटवाने की मांग
कंचनपुर में गोलीकांड के बाद प्रधान प्रदीप के पिता रामनरेश यादव बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम नीरज द्विवेदी को शिकायती पत्र दिया। कहा, आशीष यादव उर्फ बिट्टा मानिकपुर का मूल निवासी है। उसने फर्जी तरीके से उनकी ग्राम पंचायत नाकऊ मे वोट बनवा लिया है। उन्होंने मांग कि आशीष यादव उर्फ बिट्टा का ग्राम पंचायत नाकऊ से वोट काट दिया जाए। इस दौरान रविंद्र यादव प्रधान, अजय यादव, कर्मवीर यादव, परिमाल यादव, नीरज यादव, सुमित यादव, शिवम्, अंशुल यादव, धर्मेश यादव, विनीत कुमार, जयचंद्र यादव, अनूप यादव, पप्पू यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
प्रधान प्रदीप कुमार की तहरीर पर 7 नामजद व 7-8 अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रधान प्रदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि विधानसभा उपचुनाव में आशीष कुमार उर्फ बिट्टा निवासी मानिकपुर ने अपना वोट ग्राम पंचायत मानिकपुर ( गोपालपुर) से कटवाकर उनकी ग्राम पंचायत नाकऊ में बनवा लिया था। इसकी शिकायत उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई। इससे कुपित होकर आशीष उर्फ बिट्टा, उसके बेटे अभिषेक उर्फ ददुआ, अभिषेक उर्फ घंटू निवासीगण मानिकपुर, अजय, आदेश, अनोज कुमार, रामबरन उर्फ मंसा निवासीगण कंचनपुर व 7-8 अज्ञात लोगों ने गांव आकर अवैध हथियारों से लैस होकर उमेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह के मकान पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
पूरी घटना को रोहित और मोहित ने देखा। फायरिंग के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस भी दर्ज किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।