फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father-in-law misbehaved with his daughter-in-law

UP: ससुर की बुरी नीयत...घर में अकेला पाकर किया घिनाैना काम, पंचायत में सबके सामने कबूला जुर्म; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 06:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 20 Sep 2025 06:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा में ससुरा ने बहू के साथ गंदा काम किया। मुंह खोलने पर जान से मारने और घर से निकालने की धमकी दी। महिला ने मायके में जाकर शिकायत की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Father-in-law misbehaved with his daughter-in-law
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

एटा के जलेसर में पुत्र वधू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को शनिवार सुबह दबोच लिया।
विज्ञापन


घटना 6 सितंबर की है। पीड़िता के अनुसार वह घर में अकेली थी, तभी उसके 55 वर्षीय ससुर ने दुष्कर्म किया। विरोध किया तो जान से मारने और घर से निकालने की धमकी दी। आगरा में मायके जाकर परिजन को पूरी बात बताई। मायके वालों ने गांव में आकर पंचायत बुलाई। इसमें आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

 

19 सितंबर को पीड़िता ने जलेसर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-MSME For Bharat: 'एमएसएमई से बनेगा देश सोने की चिड़िया...', अर्थव्यवस्था को गति देने में युवा निभाएं भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed