फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers' worries increase due to changing weather

Etah News: मौसम के बदलने से किसानों की बढ़ी चिंता

Sun, 15 Mar 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers' worries increase due to changing weather
एटा। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जहां एक ओर हल्की ठंडक और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं गेहूं और सरसों की फसल करने वाले किसान संभावित बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की आशंका से परेशान नजर आ रहे हैं।गांवों में इन दिनों सरसों की कटाई का कार्य चल रहा है। कई किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी है ऐसे में मौसम के अचानक बदलने से नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसान परिवार खेतों में पड़ी फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं ताकि बारिश या तेज हवा से नुकसान से बचाया जा सके। किसान सूरज सहाय ने बताया कि उनके खेत में सरसों की फसल कटी पड़ी हुई है। मौसम बदलने से चिंता बढ़ गई है। पूरा परिवार फसल को समेटकर सुरक्षित स्थान पर रखने में लगा है ताकि बारिश होने पर नुकसान से बचाया जा सके। वहीं किसान प्रेम किशोर का कहना है कि मौसम विभाग ने बारिश व तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। यदि ऐसा होता है तो गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका है। इस समय गेहूं की फसल तेज हवाओं से गिर सकती है और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। जिला कृषि विभाग ने भी किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने किसानों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाएं। उन्होंने कहा कि फिलहाल खेतों में अधिक सिंचाई करने से बचें क्योंकि तेज हवा चलने की स्थिति में अधिक नमी होने से गेहूं की फसल गिर सकती है। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों में कटी हुई सरसों या अन्य फसलों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें जिससे संभावित बारिश व आंधी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। कृषि विभाग की ओर से किसानों को लगातार मौसम की जानकारी व आवश्यक सलाह भी दी जा रही है। कृषि वैज्ञानिक केंद्र आवागढ़ प्रभारी एके सिंह ने बताया कि फिलहाल किसान चिंतित न हो मौसम में परिवर्तन है लेकिन अभी बारिश की कोई आशंका नहीं है लेकिन सर्तकता बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed