फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers worried about the possibility of lightning and hailstorm

Etah News: बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका से किसान चिंतित

Wed, 28 Jan 2026 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried about the possibility of lightning and hailstorm
जैथरा में बारिश के कारण दुकानों के जलभराव। संवाद
एटा/जैथरा। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा के साथ मंगलवार की रात को बारिश के साथ बिजली कड़कने से किसान सहम गए। ओलावृष्टि की आशंका होने पर किसानों की चिंता बढ़ गई। किसान रातभर चैन से सो भी नहीं सके।
विज्ञापन


तीन दिन पहले अचानक मौसम बदलने के साथ ही सर्द हवा ने एक बार फिर से लोगों को सर्दी का अहसास कराया। तेज हवा के साथ सोमवार की शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद से ही मौसम अधिक बिगड़ने की आशंका किसानों को सताने लगी थी। मंगलवार को सुबह से मौसम खराब था। दोपहर के समय शुरु हुई बारिश रुक-रुककर पूरे दिन होती रही। रात में बारिश के साथ बिजली की कड़कने से किसान सहम गए। ओलावृष्टि की आशंका को लेकर किसान रातभर जागते रहे। ओलावृष्टि न होने पर राहत की सांस ली है। क्षेत्र के किसान रोहिताश पांडेय, विपिन यादव, कांशीराम पाल ने कहा ओलावृष्टि होने पर फसल का बर्बाद होना तय था।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि मौसम बृहस्पतिवार से सामान्य होने लगेगा। हालांकि हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------

बारिश के साथ सर्द हवा से घरों में दुबके लोग
अवागढ़। तेज सर्द हवा के साथ बारिश होने पर बच्चे, बुजुर्ग ठंड से ठिठुर रहे हैं। अचानक बदले मौसम में बुधवार को सूरज की तपिश न मिलने पर लोग ठंड से परेशान रहे। सुबह के समय सूर्यदेव के दर्शन होने की संभावना थी लेकिन बादल छाने पर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। ठंड बढ़ने से एक बार फिर सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को हो रही है। चिकित्सकों ने ठंड से बचाव रखने के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और गर्म पानी का उपयोग करने की सलाह दी है। संवाद
---------------------------
जलभराव होने पर दुकानदार-ग्राहक परेशान
जैथरा। बारिश होने पर कस्बे से गुजरे मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से दुकानदार और ग्राहक परेशान रहे। मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ बना नाला गंदगी से अटा होने पर सड़क के फुटपाथ पर गंदगी और जलभराव हो गया। गंदगी होने से ग्राहकों के न पहुंचने पर दुकानदार परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी कॉलेज आते-जाते समय छात्र-छात्राओं को हुई। संवाद

जैथरा में बारिश के कारण दुकानों के जलभराव। संवाद

जैथरा में बारिश के कारण दुकानों के जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed