फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers warned of a violent protest if the administration ignored them.

Etah News: प्रशासन के अनदेखी पर किसानों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Wed, 22 Apr 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers warned of a violent protest if the administration ignored them.
मिरहची। एटा–कासगंज रेल लाइन विस्तार परियोजना के तहत अधिग्रहित की जा रही भूमि को लेकर किसान 23 दिन से धरने पर डटे हुए हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही किसानों का पारा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन के अनदेखी किए जाने पर धरना दे रहे किसानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों के मनमाफिक मुआवजा न मिलने पर किसान क्षेत्र के गांव श्यौराई में 23 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों से प्रशासन के संपर्क न किए जाने पर किसानों का पारा तापमान के साथ बढ़ता जा रहा है। तपती धूप में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा ज्ञापन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी एवं रेलवे अधिकारियों को अपनी मांग से अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि उनकी तीसरी पीढ़ी होने पर भी तहसील में खतौनी में नामांतरण नहीं हुआ है। मुआवजा दिए जाने से पहले अभिलेखों में संशोधन किया जाए। मुआवजा की धनराशि काफी कम है उसे बढ़ाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी, महेश वशिष्ठ, किशोरीलाल, कमल सिंह, भगवंत सिंह, जयप्रकाश, ललित कुमार, रामसिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed