फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers' uproar against society, accused of black marketing

Etah News: सोसायटी पर किसानाें का हंगामा, कालाबाजारी करने का आरोप

Wed, 29 Oct 2025 10:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar against society, accused of black marketing
निधौली कलां में खाद न मिलने पर समिति के बाहर हंगामा करते किसान। संवाद
निधौली कलां। कस्बे की सहकारी समिति पर पर बुधवार को किसानों ने कालाबाजारी के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों का दबाव बढ़ता देख कर्मचारी समिति पर ताला डालकर भाग गए। सुबह से कतार में लगे किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। एक दिन पहले ही यहां रात के समय खाद की कालाबाजारी होते हुए किसानों ने पकड़ी थी।
विज्ञापन


खाद के लिए किसान बुधवार सुबह 6 बजे से सहकारी समिति पर पहुंचना शुरू हो गए थे। किसान डोरीलाल ने बताया कि कई चक्कर काट चुके हैं लेकिन अब तक खाद नहीं मिल सकी है। समिति के कर्मचारी परिचितों को खाद की पर्ची दे रहे हैं। समिति पर डीएपी की 400 बोरी का स्टॉक है फिर भी खाद नहीं बांटी जा रही है।
विज्ञापन

किसान नेता करनपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को डीएपी की बोरियां कालाबाजारी के लिए निकाली जा रही थीं। मामला पकड़े जाने के बावजूद कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी पर किसानों के भड़कने पर कर्मचारी समिति पर ताला लगाकर भाग गए। खाद के लिए कतार में लगीं उर्मिला यादव, दुलारी राजपूत, प्रेमलता राजपूत, इंद्रावती राजपूत, राजकुमारी राजपूत, सावित्री बघेल आदि महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सुबह आने पर भी खाद नहीं बांटी गई है। एआर को-ऑपरेटिव सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को वहां टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed