फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   farmers union

प्रशासन को चकमा देकर भारतीय किसान यूनियन किसान के पदाधिकारी गए दिल्ली : फोटो

Sun, 29 Nov 2020 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
farmers union
एसडीएम जलेसर को ज्ञापन देते भाकियू किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा/अवागढ़। आंदोलनरत किसानों का साथ देने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता शनिवार को प्रशासन को चकमा देकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने नेतृत्व में कोतवाली अवागढ़ में एक ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने शुक्रवार को दिल्ली जाने का एलान किया था। एसडीएम जलेसर ने शनिवार को किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए अवागढ़ में कई थानों का पुलिस बल बुलाया। एसडीएम एसपी वर्मा ने किसानों से बात की। इसके बाद किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने कहा कि हरियाणा व पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। सरकार ने उनकी जायज मांगों को दबाने के लिए उन पर लाठी चार्ज किया, इससे लोकतंत्र की हत्या हुई है। इस दौरान महासचिव शिवप्रताप सिंह, प्रदेश सचिव अंशु, सत्येंद्र पाल सिंह, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभाकियू आज करेगी दिल्ली कूंच
अखिल भारतीय किसान यूनियन (अभाकियू) के पदाधिकारी रविवार को दिल्ली रवाना होंगे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जो किसान दिल्ली चलना चाहते हैं। वह अपना मोबाइल नंबर सहित नाम आदि लिखा दें। जिससे उनसे संपर्क किया जा सके।
भाकियू भानु ने सौंपा ज्ञापन
जलेसर। केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानु के मंडल महासचिव लखन यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार राष्ट्रपति के नाम एसडीएम की अनुपस्थिति में कोतवाली प्रभारी केपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, राजा ठाकुर, हर्ष बृजवासी, रामू ठाकुर, आदि मौजूद थे। संवाद

कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
एटा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को एक ज्ञापन कृषि कानून के विरोध में एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री को सौंपा। उपाध्यक्ष इरफान एडवोकेट और अनिल सोलंकी ने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों का दिल्ली की ओर कूच जनाक्रोश की अभिव्यक्ति है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष योगेश राजपूत, संतोष गुप्ता, विकास गौतम, शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनंत प्रताप सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव अरविंद कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष, डॉ. सुरेंद्र सविता, नीलम राज, राहुल राणा, रविंद्र लोधी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed