फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers troubled by crop damage due to flood demand compensation

Etah News: बाढ़ से फसलें बर्बाद होने से परेशान किसानों ने की मुआवजे की मांग

Tue, 15 Oct 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 15 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by crop damage due to flood demand compensation
एटा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत तहसील सदर परिसर में संपन्न हुई। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्षता गीतम सिंह और संचालन देवेन्द्र सिंह ने किया गया। बाढ़ से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की मांग उठाई गई। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का निस्तारण कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित फसलों के मुआवजे और मलावन जवाहर तापीय परियोजना के कारण खेतों में पानी भरने जैसी समस्याओं को लेकर किसान परेशान हैं। इसके अलावा किसानों की फसलें अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने सरकार से फसल बीमा योजना के तहत तत्काल मुआवजा दिलवाने की मांग को दोहराया।
विज्ञापन

मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना के कारण खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने मांग की कि पानी की निकासी के इंतजाम किए जाएं ताकि खेतों में खड़ी फसलें बच सकें। इसके साथ ही तहसीलों में राजस्व निरीक्षकों और क्षेत्रीय लेखपालों की ओर से किसानों से रिश्वत लेने की शिकायत भी की गई। किसानों ने इस भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। ओम प्रकाश, उजागर सिंह, जयवीर सिंह यादव और देवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed