फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers protesting at Sorkha will go on hunger strike from today

Etah News: सोरखा पर धरना दे रहे किसान आज से करेंगे भूख हड़ताल

Fri, 27 Sep 2024 03:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Sep 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers protesting at Sorkha will go on hunger strike from today
एटा। निधौली कलां-जलेसर मार्ग स्थित सोरखा मोड़ पर बाढ़ प्रभावित किसानों का धरना चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी चला, लेकिन समस्या का समाधान न होने से किसान आक्रोशित हैं। इसे लेकर शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भरा होने से फसलें सड़ रही हैं और उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। इस संकट के बीच अपनी उपजाऊ भूमि को खोने के डर से परेशान हैं। प्रशासन की ओर से समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे चिंता और बढ़ गई है। धरने में मौजूद किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए और उनकी फसलों के नुकसान के लिए मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अनिल चौधरी ने बताया कि हमारी मांगें बहुत स्पष्ट हैं। हम जल निकासी के लिए ठोस कदम और फसल बर्बादी का मुआवजा चाहते हैं। अगर हमारी आवाज को अनसुना किया गया तो हमें भूख हड़ताल के अलावा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed