{"_id":"696fca63b43a87b97406dd51","slug":"farmers-protest-against-corruption-continued-for-the-second-day-etah-news-c-163-1-eta1003-145175-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा
विज्ञापन
जलेसर। भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन तहसील में दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। मुख्य रूप से भ्रष्टाचार के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदेश संगठन मंत्री कौशलेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा जिले की सीमा की ग्राम पंचायत बिचपुरी के गांव मनीगढ़ी के एक भूखंड पर कुछ लोगों ने दीवार लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। शिकायत के बावजूद तहसील प्रशासन ने कब्जा हटाने की पहल नहीं की है। गांव-गांव हो रहे जमीनों पर कब्जे एवं भूमि विवाद में क्षेत्र के लेखपालों की भूमिका है। अधिकांश भूमि विवाद लेखपालों की कार्यशैली से पैदा हो रहे हैं।
यूनियन के जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध में पहले कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए प्रदर्शन किया गया। हर बार प्रशासनिक अधिकारी कोरा आश्वासन देकर मामले को टालते रहे। कहा कि तहसील और अन्य सरकारी विभागों में किसानों का शोषण हो रहा है। तहसील में सुविधा शुल्क पर पूरी तरह अंकुश न लगने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में कालीचरन यादव, गुलशन ठाकुर, देवलाल बौद्ध, रामवीर यादव, शेरखान, मीनाक्षी देवी आदि शामिल रहे।