{"_id":"5860166a4f1c1b2a41eeb719","slug":"farmers-have-been-awarded-to-medhavion","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों, मेधावियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों, मेधावियों को किया गया सम्मानित
Amar Ujala
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
किसानों, मेधावियों को किया गया सम्मानित
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्ष गुरुकुल में रविवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें किसानों का सम्मान करने के साथ उनके हालात पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सदर रवि प्रकाश श्रीवास्तव और गुरुकुल के अधिष्ठाता देवराज शास्त्री ने किया। शास्त्री ने कहा कि किसान को अन्नदाता तो कहा जाता है, लेकिन वर्तमान दौर में वे सबसे ज्यादा बदहाल हैं। मेधाव्रत शास्त्री ने कहा कि किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाओं का शिकार होना पड़ता है। सरकारें मुआवजे के नाम पर सिर्फ मरहम लगाती हैं।
ऐसे में किसानों को सम्मान देने के लिए सबको मिलकर पहल करने की जरूरत है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा बिखेर रही हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर प्रदीप, संदीप, बिजेंद्र, राजेश यादव, अवधेश, जुगेंद्र, वसुमित्र, कवि अशेष विद्रोही, गणेश, घनश्याम, रमेश, अंकित चौहान, अर्जुन सिंह, दयाराम पागल, गंगा सिंह, भीष्मपाल आदि मौजूद रहे।